ओवर लोड़ ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, 80 ओवरलोड़ ट्रकों पर 30 लाख रूपये का जुर्माना
इलाहाबाद। नैनी, घूरपुर क्षेत्र में ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी के द्वारा एसडीएम करछना सुशील देव सिंह, सीओ करछना रत्नेश सिंह और एआरटीओं प्रवर्तन रविकांत शुक्ला की संयुक्त टीम गठित करते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
एआरटीओं प्रवर्तन रविकांत शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार रात से लेकर भोर तक 80 ओवरलोड़ ट्रकों को पकड़ा गया। जिनपर 30 लाख रूपये का जुर्माना परिवहन विभाग द्वारा लगाया गया। एआरटीओं के द्वारा बताया गया कि ओवरलोड़ ट्रकों के विरूद्ध खनन और सेल्सटैक्स विभाग भी कार्रवाई करेगा।

No comments