Breaking News

नडाल ने मैकेनरो का रिकार्ड तोड़ा

मैड्रिड। रफेल नडाल ने क्लेकोर्ट पर लगातार 50वां सेट जीतकर जान मैकेनरो का 34 साल पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए मैड्रिड ओपन में डिएगो श्वार्त्जमैन को मात दी। नडाल ने 6-3, 6-4 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

मैकेनरो ने 1984 में लगातार 49 सेट जीते थे जिसमें मैड्रिड ओपन खिताब शामिल था। अब वह आस्ट्रिया के डोमिनिक थियेम से खेलेंगे।

No comments