Breaking News

विशाल क्रिएशन : रिटेलर मीट में बताई उत्पाद की खूबियां

इलाहाबाद। भारत की प्रमुख फुटवियर निर्माता कंपनी पैरागॉन की ओर से रविवार शाम सिविल लाइंस के होटल मिलन पैलेस में रिटेलर मीट का आयोजन हुआ। शहर में पहली बार हुई इस मीट में 350 से अधिक दुकानदारों ने भाग लिया।

विशाल क्रिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एरिया सेल्स मैनेजर अजीत कुमार ने उत्पादों की खूबियां गिनाते हुए कहा कि इसके नए उत्पाद की क्वालिटी पहले से और बेहतर हुई है। कंपनी के यूपी के डिस्ट्रीब्यूटर एवं विशाल क्रिएशन के सीईओ विजय कपूर ने कंपनी के भविष्य प्लान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आगंतुकों का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान देर शाम तक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इस मौके पर इलाहाबाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के रिटेलर शामिल हुए।

No comments