Breaking News

कौशल विकास मेला : आजीविका मिशन के उत्कृष्ट कार्य के लिए समूह की महिलाओ एवं शाखा प्रबंधको को प्रशस्ति पत्र

मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एन के द्वारा बताया गया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत आजिविका एवं कौशल विकास मेला का आयोजन विकास खण्डो में किया गया। इन विकास खण्डो में ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत आजीविका एवं कौशल विकास मेला के रूप मे मनाया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओ, कौशल विकास मिशन के प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया। प्रत्य़ेक विकास खण्ड में 400 से 500 तक के प्रतिभागियो ने भाग लिया।


विकास परिसर के विभागो के स्टाल, स्वयं सहायता समूह के महिलाओ के उत्पाद, कौशल विकास मिशन के स्टाल लगाए गए। आजीविका मिशन के उत्कृष्ट कार्य हेतु समूह की महिलाओ एवं शाखा प्रबंधको प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। महिलाओ ने समाजिक कुरितियो को दूर करने एवं देश भक्ति पर नाटक प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित मेला में महिलाओ के सामाजिक, धार्मिक, वैयक्तिक एवं राजनैतिक जागरण हेतु महान उपलब्धि थी।

विकास खण्ड कोरांव में मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियो में मा. सांसद श्यामचरण, विधायक राज मणि कोल, मुख्य विकास अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन, उपायुक्त (स्वतः रोजगार) सुशील कुमार, जिला मिशन प्रबन्धक शरद कुमार सिंह थे। विकास खण्ड शंकरगढ़ में अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियो में मा विधायक श्री अजय भारती, ब्लाक प्रमुख श्री भारत सिंह थे। विकास खण्ड फूलपुर मे अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियो में मा. विधायक प्रवीण पटेल, ब्लाक प्रमुख श्रीमती गीता सिंह, जिलाध्यक्ष गंगापार श्री अमरनाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री राम उजागर द्विवेदी, विकास खण्ड बहरिया अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियो में मा विधायक श्री जमुना प्रसाद सरोज, ब्लाक प्रमुख श्री कुलदीप पाण्डेय, विकास खण्ड में अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियो में जिलाध्यक्ष यमुनापार श्री शिवदत्त पटेल, विकास खण्ड मेजा में विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल, विकास खण्ड सोरांव, कौडिहार विधायक विक्रमादित्य मौर्य, ब्लाक प्रमुख आलोक पाण्डेय थे।

------------------------------------------------------------




No comments