Breaking News

जिलाधिकारी नें विकास भवन परिसर में कैंटीन का किया उद्घाटन

इलाहाबाद। जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 नें आज विकास भवन परिसर में ग्रामीण अभीयंत्रण सेवा द्वारा निर्मिंत कैंटीन का उद्घाटन किया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन0, डी0डी0ओ0 आर0यू0 द्विवेदी तथा विकास भवन के सभी अधिकारीगण मौजूद थे। जिलाधिकारी ने कहा की कैंटीन पर एक रेट सूची लगा दी जाये, जिससे कि लोगों को कैंटीन से मिलने वाले समाग्रियों की जानकारी मिल सकें तथा कर्मचारियोें को नाश्ता आदि कि बेहतर सुविधा मिले।

जिलाधिकारी ने विकास भवन में स्वच्छ भारत मिशन के वाररूम का निरीक्षण किया 
    जिलाधिकारी ने विकास भवन में स्वच्छ भारत मिशन के वाररूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ओ0डी0एफ के कार्यों में कोई भी ढ़िलाई कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने वाररूम का रजिस्टर चेक किया तथा उन्होंने कन्ट्रोल रूम में लगे कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी देखा एवं कर्मचारियों से कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों के फोन नम्बरों इत्यादि की भी जांच की तथा प्रतिदिन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने वाररूम में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाये जाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों को सुविधाजनक तरीके से किया जा सके।

No comments