स्वस्थ शरीर के लिए साईकिलिंग सबसे उत्तम साधन....नरेश उत्तम पटेल
समाजवादीपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइकिल रैली निकालकर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया l श्री पटेल जी प्रातः 6 बजे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन, महासचिव योगेश चंद्र यादव,शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह यादव सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस से साइकिल चला कर हाईकोर्ट के पास डॉ भीमराव अम्बेडकर चौराहा से पत्थर गिरिजाघर, काफी हाउस, सुभाष चौराहा, डॉ राममनोहर लोहिया की मूर्ति से होते हुए वापस सर्किट हाउस पहुँचे ।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा स्वस्थ्य शरीर के लिए साईकिलिंग सबसे उत्तम साधन है।केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार योग के नाम पर ढोंग कर रही है, करोड़ो रुपये प्रचार के लिए खर्च करने वाली सरकार के पास बेरोजगारों के लिए रोजगार एवं किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य देना तो दूर अपनी मांगो के लिए आन्दोलन कर रहे छात्रो, नौजवानों, किसानों के ऊपर लाठियाँ चलाकर लोकतन्त्र की हत्या की जा रही है ।
महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने कहा साईकिल चलाने से शरीर तो स्वस्थ्य रहता ही है साथ ही वातावरण भी प्रदूषित नही होता।
साइकिल यात्रा के दौरान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, योगेश यादव, रवीन्द्र यादव, मो० जमाल अफज़ल, मान सिंह यादव, ननकऊ यादव, सचिन यादव, पीयूष पटेल, मो०जैद ऐडवोकेट, मंजू यादव, अब्बास हैदर नक़वी, संदीप विश्वकर्मा,सै०मो०अस्करी, औन ज़ैदी, सै०आबिद अली,किताब अली आदि नेतागण मौजूद रहे l

No comments