Breaking News

Breaking : बिजली विभाग की खुली पोल, 28 साल से जमा नहीं किया बिजली का बिल,

लखनऊ : तू डाल-डाल मैं पात-पात वाली कहावत केशा देवी नाम की उपभोक्ता पर बिल्कुल सटीक बैठती है। बकाया होने के चलते विभाग बिजली कनेक्शन काटता था, लेकिन हर बार चोरी छिपे केबल फिर से जोड़ लिया जाता था। सालों से उपभोक्ता ने मीटर रीडर को घर में घुसने भी नहीं दिया था। शुक्रवार को अभियंताओं को सूचना मिली की मकान खुला है तो अपट्रॉन अधिशासी अभियंता ने छापा मार दिया। तीन लाख ग्यारह हजार चार सौ छह रुपये बकाया मिलने पर कनेक्शन काटते हुए मीटर व केबल जब्त कर लिया।


अधिशासी अभियंता अपट्रॉन अनूप सक्सेना के नेतृत्व में टीम ने एलडीए स्थित एमआइजी 58 में छापा मारा। टीम ने बकाया मांगते हुए मीटर जांचने की कोशिश की तो घर में मौजूद अखिलेश त्रिपाठी ने विरोध शुरू कर दिया। उपभोक्ता का दावा था कि उसका कोई बकाया नहीं है और रीडिंग भी स्टोर नहीं है। मौके पर जब मई माह का बिल मांगा गया तो उपभोक्ता दिखा नहीं सका। अवर अभियंता सुशील के मुताबिक उपभोक्ता के यहां एक किलोवॉट का बिजली कनेक्शन है। जो वर्ष 1990 में लिया गया था। तब से बिल जमा ही नहीं किया गया।

 यही नहीं कई सालों से मीटर रीडर को भी घर के भीतर लगे मीटर को देखने नहीं दिया जाता था, अस्सी फीसद मकान बंद रहता था। अगर कभी खुला मिला भी, तो प्रवेश प्रतिबंध था। जांच के दौरान अभियंताओं ने बताया कि 49 हजार यूनिट रीडिंग स्टोर मिली है। अवर अभियंता के मुताबिक स्टोर रीडिंग का करीब 2.80 लाख का बिल बनेगा। यानी कुल बिल 5.91 लाख बिल देना होगा और शमन शुल्क अलग से देय होगा। अधिशासी अभियंता के साथ एसडीओ अभिषेक तिवारी ने पुलिस बल की मदद से पोल से केबल उतरवाने की कोशिश की तो उपभोक्ता ने जमकर हंगामा काटा। इससे पहले मार्च 2018 में कनेक्शन काटते वक्त भी उपभोक्ता ने खूब शोर-शराबा किया था।

No comments