BREAKING NEW *खुशख़बरी : पुलिसकर्मी न हों निराश, विभाग ने देना शुरू किया अवकाश*
इलाहाबाद जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को शनिवार से बड़ी राहत मिली है। छुट्टी समेत कई अन्य कार्यों के लिए अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटने से उन्हें निजात मिल गई। विभाग में शनिवार से स्मार्ट ई पुलिस एप व्यवस्था लागू कर दी गई। अब पुलिसकर्मी घर बैठे मोबाइल के ही जरिए अपनी कई समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।
कई पुलिसकर्मियों को मिली छुट्टियां
एसएसपी नितिन तिवारी की पहल पर लागू व्यवस्था के पहले ही दिन कई पुलिसकर्मियों ने इसका लाभ भी उठाया। ऑनलाइन ही उन्होंने मोबाइल एप के जरिए छुट्टियों के लिए आवेदन किया और ऑनलाइन ही उनकी छुट्टियां मंजूर भी हुईं। पुलिसकर्मियों ने बताया कि एप के जरिए न सिर्फ छुट्टी बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
ये भी पढ़ें : पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त करने को DGP की अनोखी पहल
बताया कि इस एप के जरिए पुलिसकर्मी अपना प्रोफाइल देख सकते हैं। इसके अलावा कैरेक्टर रोल, सैलरी स्लिप आदि भी देखी जा सकती है। यही नहीं संबंधित पुलिसकर्मी अपने किसी भी सराहनीय कार्य का विवरण, फोटो आदि एप के जरिए ही अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। किसी सहकर्मी के सराहनीय कार्य को भी इसी तरह अफसरों के सामने लाया जा सकता है।
ट्रांसफर-पोस्टिंग सुविधा भी होगी ऑनलाइन
कुछ दिनों बाद पुलिसकर्मी ऑनलाइन ही एप के माध्यम से यह जान सकेंगे कि उनका ड्यूटी प्वाइंट कहां है। एसएसपी ने बताया कि कुछ दिनों में ही ड्यूटी भी एप के माध्यम से ही ऑनलाइन लगाई जाएंगी। इससे थानेदारों के स्तर पर होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लग सकेगी।
अगले चरण में ट्रांसफर-पोस्टिंग भी ऑनलाइन ही होंगी और इसकी जानकारी भी पुलिसर्मियों को ऑनलाइन ही मिलेगी। इसके बाद वाले चरण में एप में एक शिकायत निस्तारण का भी विकल्प दिए जाने की योजना है। जिसमें कोई भी पुलिसकर्मी अपनी शिकायत को एप के माध्यम से अफसरों तक पहुंचा सकेगा।
एसएसपी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए संबंधित पुलिसकर्मी को सबसे पहले अपने मोबाइल में यह एप डाउनलोड करना होगा। फिर इसमें जाकर अपना यूजर लॉगइन बनाना होगा। इसके लिए उन्हें अपना पीएनओ और मोबाइल नंबर डालना होगा, जिस पर दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। इस ओटीपी को डालते ही यूजर लॉगइन बन जाएगा जिसके बाद संबंधित पुलिसकर्मी एप से संबंधित सुविधाओं का लाभ उठा सकेगा।
*मुकेश सिंह CNF न्यूज*9

No comments