उत्तरप्रदेश : लेखपाल के 4 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इन्हें मिलेगा मौका
लखनऊ। सरकारी नौकरी की इंतजार में बैठे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। उत्तरप्रदेश राज्य सरकार लेखपाल की तैयारी कर रहे लोगों के लिए रोजगार का बड़ा द्वार खोलने जा रही है। प्रदेश के राजस्व परिषद में लेखपाल के खाली रखे करीब 4 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि राज्य के राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात की मंजूरी दे दी है। साथ ही राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ तक के पदों पर भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है।
लेखपाल के भारती के लिए राजस्व परिषद् ने चयन आयोग को भेजा प्रस्ताव
उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने राजस्व परिषद से लेकर लेखपाल के इन भर्तियों का अधिकार उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। विधानसभा कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद राजस्व परिषद भर्ती के संबंध में आयोग को प्रस्ताव भेजा जायेगा। बता दें कि अखिलेश सरकार में लेखपाल के पदों पर भर्ती का अधिकार राजस्व परिषद के पास ही था। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद उच्च स्तर पर राजस्व परिषद से इन भर्तियों का अधिकार लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देने का विचार हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी ने दी मंजूरी
राजस्व परिषद ने लेखपाल के भर्ती के आधार पर प्रस्ताव बनाते हुए मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा। वहां से इसमें कुछ जरूरी संशोधन के साथ लेखपाल पद की अर्हता के साथ कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य कर दिया गया। इसके बाद भी यह तय नहीं हो सका कि भर्ती राजस्व परिषद करेगा या फिर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग। राजस्व विभाग ने इस विषय में एक नयी शुरुआत की है। इस प्रस्ताव में लेखपाल भर्ती के लिए कंप्यूटर की अर्हता जोड़ते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से कराने का प्रस्ताव भेजा गया। इसमें तर्क दिया गया कि राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ तक के पदों पर भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। इसलिए भर्ती का अधिकार आयोग को दे दिया जाए।


No comments