Breaking News

महबूब उसमानी बने प्रदेश सचिव तो अस्करी को बनाया गया ज़िले का कोषाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा द्वारा महबूब उसमानी को एक बार फिर से प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।वहीं समाजवादी पार्टी महानगर इला०के मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी को सपा अल्पसंख्यक सभा का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया गया।

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास रिज़वी (प्रधान) की अध्यक्षता मे समदाबाद स्थित महबूब उसमानी के आवास पर जूटे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने महबूब उसमानी को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर फूल माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हाजी रेयाज़ अहमद के प्रति आभार प्रकट किया गया।।         आसिफ खान के संचालन मे हुए स्वागत कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे मंगलवार को हुइ बैठक हिस्सा लेकर लौटे दोनो नेताओं का र्गमजोशी से स्वागत किया गया।शाहिद अब्बास रिज़वी (प्रधान)ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है की शहर के जूझारू नेता उसमानी जी को प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश सचिव बनाया और सै०मो०अस्करी को ज़िला अल्पसंख्यक सभा का कोषाध्यक्ष बनाया।प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे हुए मनोनयन कार्यक्रम मे मे प्रदेश कमेटी की भी घोषणा की गई।प्रदेश अध्यक्ष मा०नरेश उत्तम पटेल ,राष्ट्रीय सचिव व प्रमुख प्रवक्ता मा०राजेन्द्र चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मा०हाजी रेयाज़ अहमद व नव नियुक्त महासचिव मा०मो०यामिन की उपस्थिति में प्रदेश भर से जूटे अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में अल्पसंख्यक समुदाय से 2019 मे होने वाले लोक सभा चूनाव मे बहोत सर्तक रहकर कार्य करने की हिदायत दी गई। सभी नेताओं ने भाजपा के झूठ और फरेब से बचने की सलाह देते हुए कहा कि भाजपा हिन्दू और मुसलमानों मे नफरत फैला कर चूनाव जीतने की मंशा पाले है ऐसे मे हमे और सर्तक रहते हुए और बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत बनाते हुए भाजपा के षणयंत्र के खिलाफ लामबंद हो कर लड़ना होगा। स्वागत करने वालों में शाहिद प्रधान, आसिफ खान,काशिफ क़ुरैशी, कल्बे अब्बास, मो०सिद्दीक ,आसिफ रिज़वी आदि सहित अन्य लोग मौजूद थे।                                              भवदीय।                                    

No comments