Breaking News

संवैधानिक अधिकारों के लिए भूख हड़ताल के 11 वें दिन आमरण अनसन पर बैठे राकेश गौतम की हालत बिगड़ी।

इलाहाबाद, अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा के तत्वावधान में चल रहे भीख नहीं भागीदारी , देश की हर ईट में चाहिए हिस्सेदारी  आंदोलन के तहत ईश्वर शरण  विश्वविद्यालय छात्रावास में आमरण अनशन पर बैठे राकेश कुमार के नेतृत्व में हड़ताल के 11 वें दिन दोपहर में अचानक तबियत बिगड़ गयी।जांच करने आये डॉ संजीव यादव ने बताया कि राकेश कुमार की किडनी डैमेज की प्रथम स्टेज प्रारम्भ हो चुकी है, ज्ञातव्य हो कि संवैधानिक अधिकारों के लिए  वह जिंदगी को दांव पर लगाए बैठे हैं.


 आज ही जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी इलाहाबाद को उनके समर्थकों ने ज्ञापन देकर उन्हें उक्त मामले से अवगत कराया लेकिन शासन प्रशासन की तरफ से कोई जिम्मेदार अधिकारी खबर लेने नहीं आया
शासन प्रशासन के इस रवैया से नौजवानों में भारी आक्रोश व्याप्त है शासन-प्रशासन का यही रवैया रहा तो किसी भी घटना के लिए शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा ।
इस आंदोलन को तमाम संगठनों से बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है ।

 इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी  रंजीत कुमार सरोज , राधेश्याम गौतम, प्रदीप रावत अजय कुमार, हिमांशु सिंह ,राधेश्याम भारती, अनूप कुमार ,शिवेंद्र सिंह ,तेज बहादुर ,सुनील जितेंद्र, राजेश गौतम ,अमित कुमार,अनूप कुमार निर्मल, एडवोकेट नाथू राम बौद्ध, ललित, राकेश वर्मा,वीरेंद्र कुमार सिंह, एडवोकेट गुलाबचंद आदि उपस्थित रहे।


                                            

No comments