राष्ट्रीय खेल दिवस: इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी दोनो वर्गो में चैंपियन*
राष्ट्रीय खेल : हाकी के महान खिलाड़ी दादा ध्यानचंद की जन्मतिथि के मौके पर पूरे देश मे आज के दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी मौके पर एबीआईसी मैदान पर इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी द्वारा जूनियर (अंडर-19)और सब जूनियर (अंडर-14) ग्रुप्स का एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित कराया गया, जिसमे जूनियर ग्रुप में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी, एबीआईसी, एप्पल बाईट और इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब की टीमो ने, वही सब जूनियर वर्ग में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी (जूनियर) , अकादमी बॉयज़, अकादमी वारियर्स और एबीआईसी की टीमो ने प्रतिभाग किया।
सब जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी (जूनियर) ने अकादमी बॉयज को 4-0 से पराजित किया, विजेता टीम की ओर से अरमान खान, रौनक टंडन, मिर्ज़ा साएम और तन्मय साहू ने 1-1गोल किये। वही सबजूनियर वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में एबीआईसी ने अकादमी वॉरियर्स को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एबीआईसी के ओर से अम्बर विशाल और अरीब खान ने तथा अकादमी वॉरियर्स की ओर से फ़ज़ल अब्बास ने गोल किया।
सब जूनियर वर्ग का फाइनल मैच इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी (जूनियर ) तथा एबीआईसी के मध्य हुआ जिसमें इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी (जूनियर ) 4-1से जीती। जिसमे अकादमी की ओर से मोहम्मद अंज़र, प्रज्जवल सिंह, अली मोहम्मद और मोहम्मद कोसेन ने तथा एबीआईसी की ओर से अरीब हमज़ा ने गोल किया।
जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने एबीआईसी को 3-2 से हराया और इलाहाबाद स्पोर्टिंग के ओबैद अकरम, अनिरुद्ध यादव और राहुल मृदुल देव ने गोल किया वहीं एबीआईसी के सुजल कुमार और जर्रार अब्दुल्ला ने गोल किया।
दूसरे सेमीफाइनल में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी के मुकाबला एप्पल बाईट से हुआ, जिसमे अकादमी ने एप्पल बाईट को 3-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। गोल स्कोरर सुजल कुमार, उत्सव पांडेय और आदित्य कु सिंह रहे।
जूनियर वर्ग का फाइनल मैच इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी और इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब के बीच हुआ, जिसमे इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी 4-1 से जीत कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया, विजेता टीम के गोल स्कोरर नितिन धुरिया ,अमित सोंधिया, सहज भगत और वरुण यादव रहे एंव उपविजेता टीम के मनीष सिंह ने गोल किया।
आज मुख्य अतिथि के रूप में एप्पल बाईट के निदेशक डॉ इमरान अहमद और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय के निशांत मेहरोत्रा एंव प्रयाग पेन्ट हाउस के मोहम्मद अकरम खान ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पहले मुख्य अतिथि ने दादा ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
मैच का संचालन अकादमी के प्रशिक्षक शादाब रज़ा तथा अतिथियों का स्वागत सहायक प्रशिक्षक अम्बर जायसवाल और सुरेंद्र कुमार ने किया तथा अकादमी के सचिव बिप्लब् घोष ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments