हज’ के लिए मक्का पहुंचे 20 लाख से अधिक मुस्लिम हज यात्री
मक्का। सऊदी अरब में हज के लिए 20 लाख से अधिक मुस्लिम हजयात्री इस हफ्ते जमा हो रहे हैं और इस बार इस्लाम के पवित्र स्थलों तक लोगों को पहुंचाने में मदद के लिए ‘एप्प’ जैसी तकनीकों का प्रयोग बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इस साल हज ऐसे समय में होगा जब रूढि़वादी माने जाने वाले इस देश में बहुत बदलाव देखे जा रहे हैं और अंतत: महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगी रोक को हटा दिया गया है।

कल तक 16 लाख से अधिक लोग सालाना हज के लिए सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। हज रविवार से जुमा तक होगी। मक्का पहुंच रहे अलग अलग देशों के लोग अलग पहचान के लिए भिन्न भिन्न रंग के परिधान पहने हुए देखे जा सकते हैं। कुछ नौजवानों को अपने बुजुर्ग रिश्तेदारों को व्हीलचेयर पर ले जाते हुए देखा गया। बड़ी संख्या में लोग पहली बार आए हैं। हज बकरीद के साथ समाप्त होता है।

No comments