Breaking News

अटलजी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि, उनके विचार हमेशा साथ रहेंगे


नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इस पल के साक्षी बने हर एक व्यक्ति की आंखें भर आईं। इससे पहले दीनदयाल उपाध्याय मार्ग में स्थिति बीजेपी मुख्यालय से अटलजी का पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए निकला था।

अटलजी के पार्थिव शरीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान, त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई दिग्गज नेता पैदल स्मृति स्थल तक आए। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। 
अटल बिहारी वाजपेयी जी को मुखाग्नी देने से पहले तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने अटलजी को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रध्वज को अटलजी की नातिन निहारिका को सौंप दिया गया।

No comments