जाहर सिंह फिरोजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित
फिरोजाबाद बार एसोसिएशन के आज हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जाहर सिंह यादव ने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी रमेश चंद्र गुप्ता से 124 मतों से जीत हासिल की। जाहर सिंह यादव ने 366 एवं रमेश चंद्र गुप्ता ने 242 मत प्राप्त किये।

इस तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भारती ने 271 मत प्राप्त कर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी शैलेश कुमार को 10 मतों से पराजित किया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार यादव ने 399 मत प्राप्त कर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार चौहान से 55 मतों से जीत हासिल की।
महासचिव का चुनाव बहुत ही कांटे का रहा जिसमे भरत यादव ने 175 मत प्राप्त कर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र सिंह कुशवाह को 8 मतों से हराया। सह- सचिव के तीन पदों पर क्रमशः शीबा खान 320, अतुल यादव 226 एवं कृष्ण कुमार राजपूत 225 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष संजय पाठक ने 274 मत प्राप्त कर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी घनश्याम से 76 मतों से जीत हासिल की।
-----------------------
फ़िरोज़ाबाद से लियक़त अली की रिपोर्ट

No comments