Breaking News

आगाज़ फाउंडेशन : नुक्कड़ नाटक के जरिये स्वच्छता अभियान

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज शहर में अथर्व  संस्था व आग़ाज़ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कलाकारों ने शहर के सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा,हनुमंत निकेतन के सामने के अलावा तमाम जगहों पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा जन जागरण स्वच्छता के प्रति लोगों को आगाह किया नुक्कड़ नाटक के द्वारा इस बात को बताया नहीं कि कोशिश की गई कि जगह-जगह पर कूड़ा न फेंके। थूकना ना फेंके ।
नुक्कड़ नाटक
जगह को साफ सुथरा रखें ,और हमारे ही द्वारा गंदगी फैलाई जाती है तो हमारे द्वारा ही स्वच्छता भी फैलाई जानी चाहिए। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन आग़ाज़ फाउंडेशन की सचिव सुदीपा मित्रा ने किया तथा संचालन निखिलेश कुमार मौर्या ने। नुक्कड़ नाटक में मुख्य रूप से विकास केसरवानी,सौरभ पांडे, शिवम परतं सिंह,प्रत्युष ,विकास श्रीवास्तव, शुभम पांडेय व प्रशांत वर्मा की भागीदारी रही। नाटक को देखने के लिए चौराहे पर चौराहे पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।
उक्त जानकारी आग़ाज़ फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार बनर्जी ने दिया। 

No comments