पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर वाराणसी में बवाल, महिलाओ ने कैंट डिपो पर खड़ी आलमबाग डिपो की अनुबंधित वॉल्वो बस में लगाई आग, पुलिस ने हिरासत
वाराणसी: पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर बुधवार को आन्दोलन कारी महिला ने कैंट डिपो पर खड़ी आलमबाग डिपो की अनुबंधित वॉल्वो बस में आग लगा दी।
पूर्वांचल राज्य जनांदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना रघुवंशी बस में यात्री बनकर घुसी और अपनी सीट पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है लेकिन करीब 50 लाख की क्षति हुई है।
घटना दिन में 10.50 बजे की है। 11.20 बजे पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। स्टेशन भवन को भी क्षति पहुंची है। वंदना को सिगरा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं बस के चालक मुकेश कुमार से पुलिस ने पूछताछ की है। बस के दोनों चालकों और कंडक्टर को सिगरा थाने ले जाया गया है।
कैंट रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी लखनऊ जाने वाली वॉल्वो बस में बुधवार की सुबह अचानक आग लगी तो बस अड्डा परिसर में मौजूद यात्रियों और रोडवेज कर्मियों में भगदड़ मच गई थी।
अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर वंदना रघुवंशी इससे पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुकीं हैं। वंदना ने बताया कि अलग पूर्वांचल राज्य के लिए कई बार प्रधानमंत्री से मिलना चाहा लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था। इस बार भी जब मोदी जी आए तो मुझे मेरे घर में नजरबंद कर दिया गया।
वंदना का का कहना है कि पीएम मोदी उसे मुलाकात का समय नहीं दे रहे थे। इस वजह से वो पेट्रोल लेकर गई और बस में छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद वो भागी नहीं और मौके पर ही खड़ी रही। वंदना ने कहा कि हमारी अनशन की खबर को अब तक मीडिया वाले न दिखाते थे और न छापते थे। अब दिखाएंगे भी, छापेंगे भी और लखनऊ-दिल्ली में भी इसकी चर्चा होगी।

No comments