Breaking News

अपराधियों में कानून का खौफ नहीं रहा.. सांसद नागेंद्र सिंह पटेल

इलाहाबाद । सोराव थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या को जघन्य अपराध बताते हुए सपा सांसद मा नागेंद्र सिंह पटेल ने कहा है कि भाजपा शासन में अपराधों का ग्राफ का बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

अपराधियों में कानून का खौफ नहीं रहा l सांसद श्री पटेल आज पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया!
सपा जिलाध्यक्ष  कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि गुंडाराज चल रहा है l लगातार हत्याएँ हो रही है, महिलाओं के साथ अत्याचार, दलितों, पिछड़ों के ऊपर निरंतर हमले हो रहे हैं l सपा नेताओं ने घटना की जानकारी लेने के बिगहिया गांव में भी पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की है l तथा कहा है कि निर्दोष लोगों को न परेशान किया जाय।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, जिला महासचिव दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, आशुतोष तिवारी, बच्चा यादव, राकेश सिंह, नटे चौधरी, दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा इलाहाबाद आदि नेतागण मौजूद रहे।

No comments