Breaking News

सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने फतेहपुर में स्वच्छता अभियान को दी हरीझंडी

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसनापुर सानी गाँव में सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने गाँव में आकर स्वच्छता ही सेवा अभियान का इस जनपद से सुभारम्भ किया।  योगी को सुनने के लिए सुबह से ही लोगो का जमावड़ा लगता गया। हेली काप्टर के द्धारा  जैसे ही योगी उतरे जनता योगी और मोदी के नारे लगाती नज़र आयी।

 मंच में पहुंच कर दीप जलाकर सुभारम्भ किया गया। वीडिओ कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के प्रधान मंत्री ने भी जनता को सम्बोधित किया। विडिओ कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के कई प्रांतो के लोगो से मोदी जी ने बात की यही नहीं फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन से भी वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये देश के प्रधानमंत्री रुबरु हुए वही रतन टाटा से भी। बाद में मंच से उतर कर श्रम दान किया और उसके के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद कानपुर के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान बेरिकेटिंग तोड़ कर जा रहे बी जी पी नेता से पुलिस के साथ झड़प हो गयी मामला आगे न बढ़े पुलिस ने नेता को जाने दिया तब मामला शांत हुआ.

फतेहपुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments