Breaking News

हाइकोर्ट अधिवक्ता : 12 सुत्रीय मांग पर पदाधिकारी अड़े

इलाहाबाद। हाईकोर्ट प्रशासन पर आम अधिवक्ताओं के सामान्य मांगों पर अमल न करने के आरोप के चलते अधिवक्ता  क्रमिक अनशन पर बैठे है। 

मंगलवार को हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एन ओझा के नेतृत्व में संयुक्त सचिव लाइब्रेरी संजीव कुमार सिंह कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार बनर्जी ,बलवंत सिंह ने 12 सूत्रीय मांग को लेकर क्रमिक अनशन का आगाज किया है ।  हाई कोर्ट चौराहे स्थित अंबेडकर मूर्ति के नीचे , इन चारों हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सारा दिन बिना अन्न जल के उपवास किया।


श्री बनर्जी ने बताया कि यह क्रमिक अनशन लगातार चलेगा जब तक कि हाईकोर्ट प्रशासन आम अधिवक्ताओं के सामान्य मांगों पर अमल नहीं करता।

No comments