Breaking News

अभिषेक ने रिजवी कालेज को दिलाई जीत

इलाहाबाद। अभिषेक कौशल के बहुमुखी खेल (52 रन एवं दो विकेट) की बदौलत रिजवी कालेज ने दौलत हुसैन को 16 रन से हराकर सुधा त्रिपाठी स्मारक कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
सुधा त्रिपाठी स्मारक कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता
रेलगांव सुबेदारगंज मैदान सोमवार को खेले गए मैच में टास हारकर रिजवी कालेज ने 39.5 ओवर में 198 रन (अभिषेक कौशल 52, शैलेंद्र सिंह 33, मोहम्मद तालिब 29, अविनाश सिसोदिया 2/14, वंश शर्मा 2/35, सजल साहू 2/39) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन की पूरी टीम 38.5 ओवर में 182 रन (अशफाक अहमद 29, सोनू दिवाकर 28, अविनाश सिसोदिया 24, आदर्श श्रीवास्तव 20, मो. तैमूर 19, आर्यन सिंह 3/29, सक्षम अवस्थी 2/25, अभिषेक कौशल 2/26, आदर्श मिश्र व अजिंक दुबे एक-एक विकेट) पर सिमट गई।
अभिषेक कौशल को गाजीपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मो. मसीउद्दीन ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में मंगलवार को वाईएमसीए का मुकाबला कर्नलगंज इंटर कालेज से प्रेस मैदान पर तथा डीएसए-एनसीआर का मुकाबला केशव सहाय क्लब से डीएसए मैदान पर होगा।

No comments