सीनियर डिवीज़न लीग में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर हैट्रिक का गौरव हासिल किया।
इलाहाबाद। कैंट मैदान , सदर बाजार पर आज खेले जाने वाले स्व संतोष सिंह सीनियर डिवीज़न फुटबाल लीग के मैच में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी ने विप्लब् स्पोर्टिंग को एकतरफा मुक़ाबले में 3-0 गोल से हरा कर पूर्ण अंक अर्जित किये। अकादमी ने प्रथम हाफ से ही आक्रामक खेल खेला। इसी का फायदा उठाते हुए अकादमी के यासिर खान ने खेल के 14 वें मिनट में अंकित गुप्ता के क्रॉस पर गोल कर अकादमी को 1-0 से आगे कर दिया। प्रथम हाफ में अकादमी 1-0 से आगे रही।
दूसरे हाफ में फिर एक शानदार आक्रमण में दूसरे हाफ के 16 वे मिनट में कप्तान सुरेंद्र कुमार के पास पर रमेश राई ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। खेल का तीसरा एंव अंतिम गोल खेल के 25 वें मिनट में हिमांशु गुप्ता के बेहतरीन पास पर उत्कर्ष सिंह ने किया। अंत मे अकादमी की टीम 3-0 से विजयी रही।
आज के मैच में संजय कुमार, आदित्य सिंगरौर, अमित सोनकर एंव वरुण यादव का खेल सराहनीय रहा।
इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी के तीन मैचों में 9 अंक हो गए हैं।
आज मैच में निर्णायक की भूमिका संतोश कुमार, अताउल्लाह खान, युगल किशोर एंव रमेश चंद्र ने निभाई।
कल दिनांक 08.10.2018 को कनौजिया स्पोर्टिंग क्लब एंव एमाईएमजी क्लब के मध्य 3.45 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।

No comments