Breaking News

खेलगांव पब्लिक स्कूल का सीबीएसई क्लस्टर फाइव अंडर-17 के खिताब पर कब्जा

इलाहाबाद। खेलगांव पब्लिक स्कूल ने महेंद्र प्रताप सिंह पब्लिक स्कूल झूंसी को टाईब्रेकर में 3-1 से हराकर मथुरा में खेली जा रही राज्य स्तरीय सीबीएसई क्लस्टर फाइव अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
सीबीएसई क्लस्टर फाइव फुटबाल की विजेता खेलगांव स्कूल की टीम
खेलगांव पब्लिक स्कूल टीम के मैनेजर डीवीपी महापात्रा के अनुसार रविवार को हुए फाइनल में पहले हाफ में खेलगांव के सौरभ यादव और एमपीएस के देवेंद्र कुशवाहा ने गोल किया। दूसरा हाफ गोलरहित रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के 1-1 से बराबर रहने पर टाईब्रेकर हुआ जिसमें खेलगांव के सौरभ यादव, आफताब अहमद और आदित्य सिंह ने गोल किया।

No comments