Breaking News

Allahabad University में सपा की सरकार : चार कॉलेजों का रिजल्ट घोषित, जानें किसने मारी बाजी*

इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव परिणाम के साथ ही विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों का परिणाम आने लगा है। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, सीएमपी डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज और श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में हुए चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में इस बार भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को तगड़ा झटका लगा। एबीवीपी ने महामंत्री पद पर कब्जा बरकरार रखा लेकिन, पांच प्रमुख पदों में से चार पर समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्र सभा (सछास) और कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने कब्जा कर लिया। दोनों छात्र संगठनों को दो-दो पद मिले। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के लिए यह परिणाम बहुत उत्साहवर्धक नहीं माना जा रहा।
समाजवादी छात्रसभा के खाते में अध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री और एनएसयूआई के खाते में उपाध्यक्ष एवं सांस्कृतिक सचिव का पद आया। 
इलाहाबाद विश्विद्यालय मे छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम , पैनल एवम प्राप्त मत इस प्रकार हैं ।

अध्यक्ष :  उदय प्रकाश यादव जी (समाजवादी छात्रसभा 3698वोट )

उपाध्यक्ष :  अखिलेश यादव जी (NSUI 2157वोट )

महामंत्री :  शिवम सिंह (2823वोट )

उपमंत्री:  सत्यम सिंह सैनी जी (3199 वोट )

सांस्कृतिक मन्त्री : आदित्य सिंह जी (1832वोट )

----------------------

 *ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज :*

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष पद पर एमए प्रथम वर्ष के छात्र समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार राकेश यादव ने 943 वोट पाकर जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर अभिनव शर्मा रहे जिन्हें 534 वोट मिला। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा के जय सिंह ने 664 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदि विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार देव आनंद शुक्ला 13 मतों से पराजित किया है। वहीं महामंत्री पद पर निर्दलीय उम्मीदवार शलभ गुंजन सिंह ने सर्वाधिक 331 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंदि अंकित सिंह को 238 वोटों से पीछे छोड़ा है। संयुक्त मंत्री पद पर सौरभ ने जीत दर्ज की है।ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 18 प्रत्याशियों ने अपनी अपनी दावेदारी की थी।

   *इलाहाबाद डिग्री कॉलेज :*

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में निर्दलीय उम्मीदवार अविनाश शुक्ला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अविनाश को 776 मत मिले उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विष्णु कांत मिश्रा को 34 वोटों से हराया। दिव्यांशु शुक्ला उपाध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले जीत दर्ज की, वहीं वरुण ध्यानी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर महामंत्री पद पर चुनाव जीते हैं। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में 17 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी।

*सीएमपी डिग्री कॉलेज :*

सीएमपी डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार आशुतोष त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है। समाजवादी छात्र सभा से मोहम्मद राशिद उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। निर्दलीय उम्मीदवार करन सिंह महामंत्री पद पर चुने गये, वहीं बृजराज को संयुक्त सचिव और आदेश सचिव पद पर जीते हैं।सीएमपी डिग्री कॉलेज में कुल 44 उम्मीदवार मैदान में थे।

  *श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज :*

श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर ऋतुराज सिंह 373 वोट पाकर जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद पर अंशुमन कुमार गौड 331 और महामंत्री पद पर प्रवीण कुमार मिश्रा को 230 वोट से कामयाबी मिली है। संयुक्त मंत्री पद पर दीपक कुमार निर्विरोध जीते है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में 19 उम्मीदवार मैदान में थे।

No comments