Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व सांसद बापू महशय मसुरियादीन पासी जी का जयन्ती समारोह*

इलाहाबाद 2 अक्टूबर 2018 । पासी कल्याण सेवा समिति उ०प्र० के तत्वावधान में पूर्व सांसद बापू महशय मसुरियादीन पासी जी की 107 वीं जयन्ती समारोह *राष्ट्रीय शिशु विधालय,मम्फोर्डगंज, इलाहाबाद* में पूर्व सांसद बापू महशय मसुरियादीन पासी जी की धर्म पत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी पासी जी की अध्यक्षता में बङे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि बापू महशय मसुरियादीन पासी कि पुत्री एवं लोकजन शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती कमला प्रकाश सरोज जी रही।वशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत क्रान्ति रक्षक पार्टी (बी.के.आर.पी) प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनील राजपासी और पूर्व सांसद स्व० शशि प्रकाश जी के पुत्र एवं बापू महशय मसुरियादीन पासी जी के पौत्र सचिन प्रकाश जी रहे।

      मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बापू मसुरियादीन पासी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की इनका जन्म इलाहाबाद में 2 अक्टूबर 1911 में एक गरीब परिवार में हुआ था। परन्तु पढाई-लिखाई एवं सामाजिक कार्यक्रमों में इनका रूझान अधिक रहा तथा देश की आजादी के लिये कम उम्र में ही महात्मा गांधी और नेहरु जी के साथ जेल भी गये। स्वतंत्र भारत के फूलपुर लोकसभा चुनाव इलाहाबाद (सन् 1952) में लङे और अधिक मतों से विजय हुए।और हमेशा जाति-पात सेऊपर उठकर सर्व समाज की सेवा की ,परन्तु कुछ देश द्रोहियों ने इनके इतिहास को दबा दिया। मैं धन्यवाद देती हुई इस संस्था के समस्त पदाधिकारियों का कि इन लोगों ने ऐसे महान पुरूषों के जयन्ती का आयोजन किया।

             अध्यक्षता कर रही बापू महशय मसुरियादीन पासी जी कि पत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी ने उपस्थित लोगों को बताया कि महशय मसुरियादीन पासी जी ने कभी ऊँच-नीच की भावना से समाज में कार्य नहीं किया वो सभी को एक समान देखते थे,कभी अपने पद पर घमंड नहीं किया।वो त्याग की मूर्ति है समाज सेवा के आगे वो अपने परिवार को भी ज्यादा समय नहीं दे पत थे पर जब भी मौका लगता था तो वो परिवार के साथ समय बीता लिया करते थे। और भी उनके जीवन के छुए व अन छुए पहलुओं पर भी चर्चा करते हुए उनकी आँखों से आँसू छलाक आए।

बैठक का संचालन संस्था के सचिव एवं बी.के.आर.पी.के विधि सलाहकार एडवोकेट प्रमोद कुमार भारतीया ने बापू महशय मसुरियादीन पासी जी के जीवन शैली से हम सब को प्रेरिणा लेनी चाहिए तथा उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए।अन्त में श्री भारतीया ने कहा की ये हम सब के लिए गौरव की बात है कि बापू महशय मसुरियादीन पासी जी का परिवार इस समय हम सब के साथ उनकी जयन्ती में एक साथ है।
         कार्यक्रम के संयोजक संस्था के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ गुड्डू पासी ने आये हुए लोगो का तहे दिल से आभार प्रकट किया और कहा कि आगे इनकी जयन्ती को इलाहाबाद जिले में व्यापक स्तर से मनाया जायेगा।जिससे अन्य जिले और राज्यों में भी प्रेरित होकर इनकी जयन्ती मनायें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.के.बाघाङिया,राम दुलारे पासी,राम नरेश सरोज,ए.पी.धर सरोज,निखिल भारतीया,विनोद सरोज,राजकुमार उर्फ बच्चा पासी,रिंकू पासी,डॉ०गणेश पासी, डॉ०प्यारे लाल पासी (दिल्ली से),मास्टर सुरेंद्र सरोज,महाराजा नरेन्द्र पासी,गोरखपुर के छात्र नेता अमर पासवान,इलाहाबाद के छात्र नेता नीलम सरोज,शैलेश पासवान,मुनेश सरोज,सोनू यादव,महेश शर्मा,कचंन,शीतलदीन पासी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें

No comments