वृक्षारोपण से आग़ाज़ ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
इलाहाबाद 2 अक्टूबर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मोहित कुमार बनर्जी स्मृति समिति व आगाज़ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बेनीगंज स्थित मैदान में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया ।जिसमें मोहल्ले वालों की भारी भीड़ देखने को मिली।

समिति की ओर से आग़ाज़ फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार व हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अफजाल अहमद खान दुर्रानी के नेतृत्व में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया। दुर्रानी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को पेड़ लगाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आगे भी चलाया जाएगा। आग़ाज़ फाउंडेशन की सचिव सुदीपा मित्रा ने लोगो को स्वच्छता की कसम खिलाई,उन्होंने बताया कि फाउंडेशन ऐसे ही सामाजिक कार्यक्रम अनवरत जारी रखेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण कुमार ,गौतम कुमार बनर्जी,निखलेश मौर्य,जय ब्रोतो दत्त, ओमानंद ,आकाश श्रीवास्तव आलोक श्रीवास्तव, बलराम खरे, शिवानी, बीना, नेहा ,ध्रीया,मिखिल राज, अमन, मानसी, स्नेहलता, राहुल सोनी,नीतीश,गगन श्रीवास्तव,मनीष कपूर ने अपने अपने नाम के पेड़ लगाए। संचालन उत्तम कुमार बनर्जी व धन्यवाद ज्ञापन सुदीपा मित्रा ने किया।

No comments