Breaking News

यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के विद्यार्थी भरे आवेदन आॅनलाइन परीक्षा फार्म व करें छात्रवृत्ति आवेदन

सूबे के सभी अनुदानित, आलिया/उच्च आलिया मान्यता प्राप्त मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने के लिए 31 अक्टूबर 2018 तक मौका दिया है। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों की 2019 का परीक्षा फॉर्म ऑन लाइन भरने को कहा है। इस संबंध में सभी जिला अल्पसंख्यक अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वह परीक्षा फॉर्म और छात्रवृत्ति योजना को शतप्रतिशत सुनिश्चित करें।

गौरतलब होकि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी/आलिम/कामिल एवं फाजिल की परीक्षा वर्ष-2019 के परीक्षा फार्म मदरसा पोर्टल http://madarsaboard.upsdc.gov.in पर दिनांक 25.10.2018 से दिनांक 30.11.2018 के मध्य भरा जाना प्रस्तावित है। परीक्षा फार्म भरे जाने से सम्बन्धित दिशा-निर्देश मदरसा पोर्टल http://madarsaboard.upsdc.gov.inपर उपलब्ध हैं।

 प्रयागराज जनपद के समस्त अनुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसों/विद्यालयों/शिक्षण संस्थानों को छोटे लाल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने
सूचित किया है कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन आॅनलाइन किये जाने की अन्तिम तिथि 31.10.2018 तक बढ़ायी गयी है।
अतः निर्धारित समयान्तर्गत शत-प्रतिशत छात्रों के आवेदन आॅनलाइन कराकर 10.11.2018 तक प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक-कम-मीन्स के समस्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए आॅनलाइन प्रमाणित सूची अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

No comments