विनीत ने रेलवे को जिताया, दीपांकर की गेंदबाजी व्यर्थ
प्रयागराज। विकेटकीपर बल्लेबाज विनीत सिंह की जुझारू पारी (69 नाबाद, 69 गेंद, आठ चौके) की मदद से डीएसए-एनसीआर ने प्रयाग जिमखाना को पांच विकेट से हराकर सुधा त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार छठवीं जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में रामबाबू पाल अकादमी ने वाईएमसीए को 108 रन से हराया। पराजित टीम के दीपांकर राही की गेंदबाजी (8-1-24-6) अर्थहीन सिद्ध हुई।
![]() |
| फोटो-विनीत सिंह एवं दीपांकर राही |
डीएसए मैदान पर सोमवार को प्रयाग जिमखाना ने 37.5 ओवर में 191 रन (विशेष आनंद 66, शशांक मेहरोत्रा 65, सुशील ओझा तीन, दानिश दो विकेट) बनाए। जवाब में एक समय 75 रन पर 5 विकेट खो चुकी डीएसए-एनसीआर ने 38.5 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन (विनीत सिंह 69 नाबाद, रवींद्र आनंद 32, बलराम 27, दिलीप यादव 20 नाबाद, विशेष आनंद 2/48) बना लिए। विनीत और रवींद्र ने छठवें विकेट के लिए 77 रन जोड़े। विनीत को रेलवे की महिला हाकी खिलाड़ी विनीता कुंडू ने मैन ऑफ दि मैच दिया।
रेलगांव मैदान पर रामबाबू पाल अकादमी ने 40 ओवर में 207 रन (अनुज सिंह 44, शहबाज 40, सुव्रत व अम्मार 25-25, सत्यम 23, दीपांकर राही 6/24) बनाकर वाईएमसीए को 24.2 ओवर में 99 रन (सिबतैन 24, अनूप 23, श्रेयश, वंश राजपाल व वैभव पाल दो-दो विकेट) पर समेटा। दीपांकर मैन ऑफ दि मैच रहे।


No comments