Breaking News

करबला के शहीदों के ग़म मे चेहलूम पर अक़िदतमन्दों का उमड़ा हुजूम, फूलपूर सांसद ने चढा़ए अक़िदत के फूल

"हजरत इमाम हुसैन के चेहलूम पर कहीं तेज़धार की छूरियों से खूनी मातम हुआ तो वहीं कूछ लोगों ने खून रहित इरानी अन्दाज़ मे बिना छूरियों के ज़न्जीरी मातम किया"
खून रहित इरानी अनदाज़ मे ज़न्जीरों से मातम करते अक़िदतमन्द
हज़रत इमाम हुसैन व अन्य ७१ शहीदों के ग़म मे मनाया जाने वाला चेहलूम का जुलूस अक़िदत व एहतेराम के साथ इमामबाड़ा आजम हुसैन रानी मण्डी से निकल कर कोतवाली, नखास कोहना,खुलदाबाद,हिम्मतगंज होते हुए चकीया स्थित करबला पहोंच कर सम्पन्न हुआ।
प्रातः९बजे जुलूस अन्जुमन अब्बासिया रानी मण्डी की क़यादत मे निकले मातमदारों ने जगह जगह नौहा और मातम का नज़राना पेश किया।नखास कोहना पर अन्जुमन अब्बासिया के साथ अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के सदस्यों ने मिलकर खून रहित इरानी अन्दाज़ मे ज़न्जीरों का मातम किया तो अन्य सैकड़ो सदस्यों ने तेज़ धार की छूरियों मे पिरोई ज़न्जीरों से पुश्तज़नी व तेज़ धार छूरियों से सर पर क़मा का मातम कीया।
वहीं अन्जुमन हुसैनिया क़दीम,अन्जुम शब्बीरिया,अन्जुमन मज़लूमिया,अन्जुमन हैदरया,अन्जुमन आबिदया नेभी हज़रत इमाम हुसैन व71 शहीदों की याद मे चेहलूम जुलूस निकाला। एतिहासिक चेहलूम जुलूस मे हज़रत इमाम हुसैन का ताबूत,अलम,ज़ुलजनाह, हज़रत अली असग़र का झूला,आबिदे बीमार का बिस्तर,दो ऊँटों पर रखी अमारी भी साथ साथ थी जिस पर रास्ते भर अक़िदत मन्द फूल माला चढ़ा कर अक़िदत का इज़हार कर मन्नत व मुरादें मांगते रहे।जुलूस मे मंज़र कर्रार,गौहर काज़मी,सै०मो०अस्करी,शाहिद अब्बास,मौलाना रज़ी हैदर ,मौलाना जव्वाद हैदर,,रज़ा अब्बास ज़ैदी,इफ्तेखार हुसैन,सहित हज़ारों लोग शामिल रहे।
फूलपूर सांसद ने चढा़ए अक़िदत के फूल जुलूस मे हुए शामिल
मातमदारों ने ज़ोहर की नमाज़ जूलूस रोक कर छम्मन खाँ के हाथे मे मौलाना जव्वाद हैदर जव्वादी की क़यादत मे अदा की।वहीं दूसरा बड़ा जुलूस दरियाबाद इमामबाड़ा सलवात अली खाँ से निकला जिसमे अन्जुमन नक़विया व अन्जुमन हाशिमया ने शिरकत करते हुए जुलूसे चेहलूम निकाला जो कुम्हाराना,बलूआघाट चौराहा,बहादूरगंज,सुलाक़ी चौराहा,लोकनाथ,कोतवाली से मुड़ कर कक्कड़ रोड,,रानी मण्डी,तक गया वहां से अतरसुय्या,एस एस खन्ना दरगाह हज़रत अब्बास रोड होते हुए पूनः दरियाबाद इमाबाड़ा सलवात अली खाँ पहोंच कर सम्पन्न हुआ।

No comments