बिजली के बड़े बकाएदारों का कटेगा कनेक्शन, जारी की जाएगी आरसी
प्रयागराज: पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार ने गुरुवार को वसूली बढ़ाने पर जोर देते हुए बड़े बकाएदारों को तत्काल आरसी जारी करने के निर्देश अफसरों को दिए। कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने नए कनेक्शन बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया।
चेयरमैन ने अफसरों से स्पष्ट रूप से कहा कि 10 हजार रुपये से ज्यादा के बकाएदार किसी भी कीमत पर नहीं बचने चाहिए। अगर वह बकाया भुगतान नहीं करते हैं तो उनके कनेक्शन तत्काल काट दिए जाएं। जबकि 25 हजार रुपये से ज्यादा के बकाएदारों को आरसी जारी करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत घरों में मीटर लगाकर वसूली करने, विवादित बिलों को एक सप्ताह के अंदर ठीक करने के भी निर्देश दिए, ताकि लोग जल्द अपना भुगतान कर सकें। इसी प्रकार नए कनेक्शन लेने पर पहला बिल तत्काल जारी करने के लिए कहा, जिससे बकाया न बढ़ने पाए। प्रतापगढ़ में एक भी आरसी न जारी होने पर उन्होंने अधिकारियों को सचेत भी किया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता महेश चंद्र शर्मा, जोन के सभी अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता मौजूद थे। 173 कनेक्शन काटे, 20 पर एफआइआर :
प्रयागराज: शहर के सभी छह खंडों में बकाएदारों के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया। कुल 173 कनेक्शन काटे गए, जबकि 20 ऐसे उपभोक्ताओं पर एफआइआर दर्ज कराई गई, जिन्होंने बिजली कटने के बावजूद जोड़ लिया था। टैगोर टाउन खंड के फाफामऊ, गोविंदपुर, तेलियरगंज, कटरा, सलोरी, टैगोर टाउन, कर्नलगंज क्षेत्रों में 64 कनेक्शन काटे गए। तीन लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई गई। रामबाग खंड के फोर्ट रोड, रामबाग, गऊघाट क्षेत्रों में 12 कनेक्शन काटे गए। बमरौली खंड के रम्मन का पूरा, साकेत नगर, टीपी नगर, कसारी-मसारी, झलवा क्षेत्रों में 27 लाइनें काटी गई। करैलाबाग खंड के करेली में 16 कनेक्शन काटे गए और चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई। कल्याणी देवी खंड के नकास कोहना में सात लोगों पर एफआइआर कराई गई। जबकि दायराशाह अजमल, बांध मंडी में 12 कनेक्शन काटे गए। इसी प्रकार म्योहाल खंड के
ममफोर्डगंज, कटरा, सिविल लाइंस, अशोक नगर और म्योहाल क्षेत्र में कुल 32 कनेक्शन काटे गए। छह लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई गई। 22 लोगों को आरसी भी जारी हुई।

No comments