34 वी अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन : बी एस धोनी, ज्योति रावते ने छठवीं बार मारी बाजी
स्पोर्ट्स डेस्क। 34 वी अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन की दौड़ में इस बार वी.एस. धोनी पुणे प्रथम स्थान पर रहे। जबकि यशपाल सिंह द्वितीय और करन सिंह किरकी ने तृतीय स्थान हांसिल किया । इसी तरह महिला वर्ग में पिछले साल की विजेता ज्योति शंकर राव गावते प्रथम स्थान हांसिल कर छठवीं बार चैंपियन बनी। और पश्चिम बंगाल की श्यामली सिंह द्वितीय स्थान पर और तीसरे स्थान पर वाराणसी की रानी यादव रही। 34वी अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में कुल 742 धावक धाविकाये शामिल हुये । जिसमे 684 पुरुष और 58 महिला खिलाड़ी है। मैराथन में क्रासकंट्री के लिये 4917 धावकों ने हिस्सा लिया है। मैराथन कि कुल दूरी 42.195 किलोमीटर थी । जिसे धावकों को दो घण्टे में पूरा करनी है। क्रॉस कंट्री और मैराथन दोनों मिला के पांच हज़ार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।पूरे रास्ते धावकों का उत्साहवर्धन लोग कर रहे थे।
गौरतलब हो कि पिछली मैराथन में 42,195 किमी की दूरी में सुधार किया और पुरुष वर्ग में रसपाल सिंह ने 2 : 25 :33 और महिला वर्ग में ज्योति शंकर राव गवते ने 2 : 54 : 26 सेकेंड का समय निकाल कर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि ज्योति ने पिछलीबार 2 : 50 : 57 और 31वीं मैराथन में 2 : 52 : 48 सेकेंड के साथ प्रथम स्थान अर्जित की थीं।
गौरतलब हो कि पिछली मैराथन में 42,195 किमी की दूरी में सुधार किया और पुरुष वर्ग में रसपाल सिंह ने 2 : 25 :33 और महिला वर्ग में ज्योति शंकर राव गवते ने 2 : 54 : 26 सेकेंड का समय निकाल कर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि ज्योति ने पिछलीबार 2 : 50 : 57 और 31वीं मैराथन में 2 : 52 : 48 सेकेंड के साथ प्रथम स्थान अर्जित की थीं।
इसमें खास बात यह रही कि पिछली बार की चैम्पियन रही महिला वर्ग में ज्योति शंकर गवते ने इस बार भी अपनी जीत की मठ्ठी बंद रखी। ज्योति शंकर गवते ने स्टार्टिग प्वाइंट से फिनिसिंग प्वाइन तक बढ़त बरकरार रखते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों धावकों ने लगातार अपनी बढत बनाये रखते हुए अपने-अपने वर्ग में बादशाहत कायम किया।
उधर आर्मी जवानों ने दबदबा इस बार भी रहा । आर्मी हैदराबाद और आर्मी पुणे के जवानों का कब्जा रहा। रेलवे की ओर से हट्रिक लगाने वाले अरविन्द कुमार यादव और रेलवे के अरविन्द के साथ ही रेलवे के ही पूर्व दिग्गज धावक भैरों सिंह लोने और रेलवे की महिला धाविका संगनी देवी और शस्त्री देवी की याद एक बार फिर ताजा हुई। अब इन्दिरा मैराथन में रेलवे का कोई धावक प्रतिभाग नहीं कर रहा है।
विजेता खिलाडियों का पुरस्कार वितरण
पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ 14 धावकों को पुरस्कृत किया गया। दोनों वर्ग में प्रथम स्थान को 2-2 लाख और द्रितीय को एक एक लाख तथा तृतीय को 75000 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। इसके साथ ही चौथे स्थान से 14वें स्थान तक के धावक धविकाओं को 10- 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय शटलर अभिन्य श्याम गुप्ता और खेल निदेशक डाक्टर आरपी सिंह ने विजेता व उपविजेता धावक, धाविकाओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, खेल निदेशक, क्रीड़ाधिकारी, उपक्रीड़ाधिकारी कई अंराष्ट्रीय खिलाडी मौजूद रहे।
मैराथन को हरी झंडी
सुबह ही धावकों का उत्साह और जोश सातवें आसमान पर नजर आ रहा था. मौका था प्रयागराज में आयोजित होने वाली इन्दिरा मैराथन का जो आज सुबह साढ़े छह बजे शहर के ऐतिहासिक स्थल आनंद भवन से शुरू हुई , जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
समापन समारोह के दौरान स्कूली छात्राओं ने विभिन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
खचाखच भरे दर्शक दीर्घा में तालियों की गड़गड़ाहट ने खिलाडियों को गदगद कर दिया।
................
34वीं इंदिरा मैराथन दौड़ में पुरूष विजेता -
पुरुष :
प्रथम - बी एस धोनी - पुणे आर्मी. 2:19 : 11 : 02
दूसरे - रसपाल सिंह -पुणे आर्मी. 2:19 : 11 : 08
तीसरे - करान सिंह - आर्मी कीर्कि. 2:22 : 46 : 09
चौथे- लाल जी। 2:23 : 00 : 02
पांचवे- रवि प्रकाश 2:29 : 32 : 02
महिला :
34वीं इंदिरा मैराथन दौड़ महिला वर्ग विजेता
प्रथम - ज्योति शंकर रॉव गवते महाराष्ट्र 2:52 : 58 : 06
द्वितीय - श्यामली सिंह वेस्ट बंगाल। 3 : 03 : 18 : 08
तृतीय - रानी यादव वाराणसी समय। 3 :13 : 02 : 01
चौथे - अनीता चौधरी। 3 :23 : 24 : 09
पांचवे - नीता पटेल 3 : 24 : 41 : 09
छठवें - मीनाक्षी 3 :33 : 04 : 06
----------------------------- -----
33वीं मैराथन के छह धुरन्धरों का रिकार्ड
पुरुष धावक दौड़ का समय
रसपाल सिंह 2:25 : 33
अनिल कुमार सिंह 2:25 : 39
आनंद सिंह 2:25 : 51
धर्मेन्द्र सिंह 2:26 : 35
पाटले 2:27 : 04
भारम् प्रकाश 2:27 : 16
33वीं मैराथन के छह धुरन्धरों का रिकार्ड
महिला धाविका दौड़ का समय
ज्योति शंकर रावते 2: 54 : 26
अनीता चौधरी। 3 : 07: 40
रानी यादव 3 : 08 : 06
ज्योति सिंह 3 : 22 : 39
पल्लवी पुरी 3 : 24 : 32
रीता पटेल 3 : 27: 05
महिला धाविका दौड़ का समय
ज्योति शंकर रावते 2: 54 : 26
अनीता चौधरी। 3 : 07: 40
रानी यादव 3 : 08 : 06
ज्योति सिंह 3 : 22 : 39
पल्लवी पुरी 3 : 24 : 32
रीता पटेल 3 : 27: 05
32वीं मैराथन 2016 के धुरन्धरों का रिकार्ड
पुरुष धावक दौड़ का समय
शनवरू। 2: 22 :15
लाल जी यादव 2 : 22 : 46
नवीन हुड्डा 2 : 24 : 14
राहुल कुमार पाल 2 : 33 : 24
दीनानाथ 2 : 34 : 05
कमलेश कुमार पटेल 2 : 34 : 48
--------------------------
धाविकाएं दौड़ का सयम
ज्योति शंकर गवते 2 : 50 : 57
रंजना खगार 3 : 18 : 18
अराधना 3 : 28 : 10
इन्द्रेश धीरज 3 : 32 : 51
अंकित कुमारी 3 : 35 : 50
सुमन भारतीय ललिता 3 : 51 : 00
---------------------
पुरुष धावकों का बयान
जीत से लबरेज धोनी को संगम नगरी रास आई। बेहतरीन टाइमिंग की उम्मीद थी जो सही साबित हुई।
बी एस धोनी
प्रथम स्थान
इंदिरा मैराथन
जीत से लबरेज धोनी को संगम नगरी रास आई। बेहतरीन टाइमिंग की उम्मीद थी जो सही साबित हुई।
बी एस धोनी
प्रथम स्थान
इंदिरा मैराथन
बेहतर माहौल में जीत यादगार बनी। उम्मीद टाइमिंग तोड़ने की थी लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा नहीं मिलने से ख्वाब रह गया।
रसपाल सिंह
सेकेंड स्थान
इन्दिरा मैराथन
........................
महिला धाविका का बयान
इतिहास रचने का इरादा पक्का निकला। छठवीं बार जीत मुकम्मल हुई। एक बार बढ़त बनी तो मुड़कर नहीं देखा। अब ओलम्पिक मिशन है। आप लोग दुआ की जिए।
ज्योति शकर राव गवते
प्रथम स्थान
इन्दिरा मैराथन
------------------------------ -----
परवेज़ आलम की रिपोर्ट
*सादर अनुरोध*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए आप हमें ट्विटर पर भी फालो कर सकते हैं-*
*देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें*
*गूगल प्लस पर खबरें देखने के लिए जुड़ें हम से*
*यू ट्यूब पर खबरें देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें-*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और पाएं देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें अपने मोबाइल पर*
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.co m/store/apps/details?id=info.p ratahkal.express
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.co



No comments