दिन भर गूंजे सलाम, नबी की आमद के जश्न में सराबोर रहा शहर
प्रयागराज : पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश के जश्न में सारा शहर सराबोर रहा। जहां मंगलवार को रातभर गली मोहल्लों में सलाम गूंजते रहे, वहीं बुधवार को दिन भर जुलूस निकलने का क्रम जारी रहा। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों नबी करीम की शान में नात और बयान पेश किए गए। सड़कों पर नबी की शख्सियत को बयान करते जुलूस निकाले गए, मस्जिदों के अलावा गली-मोहल्लों में नात और बयान की महफिलें सजाई गईं। घरों-मस्जिदों में फातेहा हुई, दस्तरख्वान पर किस्म-किस्म के पकवान सजाए गए।
पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद की यौमे पैदाइश पर जश्ने ईद ए मिलादुन्नबी की धूम रही। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से ही जुलूस और नातिया महफिलों का आयोजन किया गया। गली मोहल्लों से जुलूस और झांकियां निकली गई। प्यारे नबी की शान में शायरों, मदरसों के छात्र और आलिमों ने पैगंबर साहब की शख्सियत का बयान किया। बयानों में उलेमा बोले कि नबी सारी दुनिया के लिए रहमत बन कर आए।
मस्जिदों में बयान सड़कों पर जुलूस :
अकबरपुर, अटाला, हटिया नूरउल्लारोड, रसूलपुर, करेली, राजापुर, बख्शीबाजार, हसन मंजिल, चकिया, गौसनगर, सिविल लाइंस, दारागंज, नखास कोहना, कीडगंज आदि मोहल्लों बच्चे युवा और बजुर्ग जुलूसों में शामिल रहे। जुलूस में नबी पाक की शान में झूम झूम के कलाम पढ़े गए। नात में मजहब ए इस्लाम की खासियत, इस्लाम धर्म के उदय से पूर्व के हालात और अल्लाह पाक का प्यारे नबी से मुहब्बत को बखूबी बयान किया।

No comments