Breaking News

प्रसिद्ध क्रांतिकारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मोहित कुमार बनर्जी की 27 वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी

प्रयागराज। मोहित बाबू की 27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
 इलाहाबाद शहर के जाने-माने प्रसिद्ध क्रांतिकारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मोहित कुमार बनर्जी की 27 वीं पुण्यतिथि पर मोहित कुमार बनर्जी मार्ग पर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।मोहित बाबू के पुत्र अरुण कुमार बनर्जी ने बताया कि उनके पिताजी आठ भाई थे ,और सभी आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
 अरुण के पारिवारिक इतिहास को सुनकर लोगो मे रोमांच  भर गया ।आग़ाज़ फाउंडेशन की सचिव सुदीपा आग़ाज़ ने अपने संबोधन में बताया कि मोहित बाबू के बड़े भाई अमर शाहिद मणिन्द्र नाथ बनर्जी फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शहादत को प्राप्त किये थे।
समिति का अध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि मोहित बाबू इसी नैनी जेल में थे, पंडित जवाहरलाल नेहरू कैलाश नाथ काटजू , राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन आदि महान लोगों के साथ उन्होंने जेल की यातनाएं सही।
 गौतम कुमार बनर्जी एडवोकेट ने मोहित बाबू के जेल की डायरी पढ़ कर  सुनाया ।
शाहगंज दुर्गा पूजा समिति के सचिवसंजीव डॉन व कोषाध्यक्ष आंनद गुप्ता ने मोहित बाबू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
 गोष्टी में वरिष्ठ छायाकार स्वर्गीय राजीव बोस के निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया और 2 मिनट का मौन रख कर श्रधंजलि अर्पित किया।
 गोष्ठी में जितेंद्र जितेंद्र सिन्हा विवेक मिश्रा प्रदीप वर्मा अशोक सोनू ,आनंद ,बबलू भैया ,आनंद गुप्ता के साथ अन्य लोगों ने मोहित बाबू के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किया। सभा का संचालन उत्तम कुमार बनर्जी और धन्यवाद ज्ञापन गौतम कुमार ने किया

No comments