Breaking News

कुम्भ 2019, प्रयागराज के लिए आतंकवादी घटना रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंध:

एटीएस की फील्ड इकाइयां क्रियाशील हो चुकी हैं व षड्यंत्र की स्टेज से ही रोकथाम कर रही है. हाल में हिज्ब उल (कानपुर) कमरउज्ज़मां व ३ बांग्लादेशी आतंकी गिर किए गए हैं, और मॉड्यूल पर भी काम चल रहा है

एनएसजी की एक टीम पूरी अवधि में प्रयागराज में उपलब्ध रहेगी. इनके लिए एयर फोर्स या बीएसएफ के हेलिकॉप्टर का प्रबंध करने का प्रयास शासन द्वारा किया जाए रहा है
यूपी एटीएस की दो स्पाट टीमें (स्पेशल पुलिस आप्रेशन्स टीम) मेला क्षेत्र में कैंप करेंगी
हर स्पाट टीम में फाइटरों के साथ बम विशेषज्ञ, श्वान दल और, स्नाइपर हैं
कुछ स्पाट फाइटर _मोटर साइकिलों पर होंगे ताकि तेजी से कहीं भी पहुँच सकें। कुछ स्पाट फाइटर स्पीड बोट पर रहेंगे ।
कुंभ पुलिस के 40 थानों पर एक एक  QRT नियुक्त रहेगी, इनका प्रशिक्षण स्पाट द्वारा कराया जाएगा
जनपद प्रयागराज पुलिस द्वारा अपनी _*SWAT*_ (Special Weapons And Tactics) टीम तैयार की जाएगी जिसे स्पाट प्रशिक्षित करेगी
_*संयुक्त नियंत्रण कक्ष:*_ कमांडो और QRT से संबंधित कमान एक क्षेत्राधिकारी के पास होगी
*_संयुक्त अभिसूचना ग्रुप:_* सभी गुप्तचर संस्थाएं त्वरित गति से सूचनाएं शेयर करेंगी

No comments