गंगा-कावेरी लूटकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रयागराज : चित्रकूट के मानिकपुर से आगे पनहाई स्टेशन के पास गंगा कावेरी एक्सप्रेस में हुए लूटकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित लूलू पटेल उर्फ लुलुआ उर्फ रामसिया पुत्र अजायब सिंह पटेल निवासी गजरिया, थाना बरगढ़, जिला चित्रकूट को इलाहाबाद जंक्शन की वाशिंग लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया। शनिवार सुबह मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
दो-तीन सितंबर की रात पनहाई स्टेशन के पास गंगा कावेरी एक्सप्रेस में यात्रियों को धारदार हथियार से घायल करके तकरीबन दख लाख रुपये की लूट हुई थी। कई यात्री बुरी तरह घायल हुए थे। घटना को अंजाम देने में मुख्य आरोपित लूलू पर आइजी रेलवे बीआर मीना ने 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। इसके बाद एसपी रेलवे हिमांशु कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रेलवे रूपेश सिंह टीम के साथ उसे पकड़ने का अभियान चला रहे थे।
: इलाहाबाद जंक्शन के जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह व निरीक्षक सुबोध कुमार सर्विलांस प्रभारी को शुक्रवार को लूलू के जंक्शन पर होने की सूचना मिली। जीआरपी थाना प्रभारी रघुवीर ने बताया कि वाशिंग लाइन पहुंचने पर लूलू ने हमारे ऊपर फायर भी किया, लेकिन किसी तरह बच गए और घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। लूलू के पास से 315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, छह टच स्क्रीन मोबाइल, सात सौ ग्राम चांदी के जेवरात और 17 हजार रुपये नकद बरामद हुए। लूलू गंगा-कावेरी के साथ अनेक ट्रेनों में लूट को अंजाम दे चुका है। इस बारे में इलाहाबाद जंक्शन के जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह का कहना है कि आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

उक्त घटना में जीआरपी पुलिस ने अभियुक्तों के पास से अदद तमंचा , 4 अदद कारतूस 315 बोर , 4 अदद चाकू , 1 मंगलसूत्र , 4 लाकेट , 1 अगूंठी , जेवर , 1 सोने की थपिया/टिकिया लगभग 3 लाख का सोना एवं घटना के दौरान प्रयोग की गई एक्टिवा स्कूटी व 1 लाख रुपये किया बरामद।
घटना के खुलासे के बाद आईजी रेलवे इलाहाबाद बी आर मीणा द्वारा 50 हजार व एसपी रेलवे पीके मिश्र द्वारा अपराधियो को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरुस्कार की घोषणा ।

No comments