यूपी बोर्ड : प्रयागराज में 312 केंद्रों पर होगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा
प्रयागराज : माध्यमिक शिक्षा परिषद की सात फरवरी 2019 से होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पूर्व में बनाए गए जनपद के 15 केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है। उनकी जगह दूसरे परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 10 नए परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्रों की सूची बुधवार को जिलाधिकारी को सौंप दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले माह 323 परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की थी। इनमें कई परीक्षा केंद्रों में न तो सीसीटीवी था और न ही वाइस रिकॉर्डर। कुंभ कार्यो के लिए अधिग्रहीत किए गए कई इंटर कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया था। इसको लेकर कई आपत्तियां आई थीं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने आपत्तियों का निस्तारण करने को कहा था। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बुधवार को 312 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जिलाधिकारी को सौंपी है। इन स्कूलों के केंद्र हुए निरस्त :
शुक्लपुर इंटर कॉलेज शुक्लपुर, कृषक इंटर कॉलेज कसौटा शकरगढ़, माधव इंटर कॉलेज बमैला हंडिया, सरस्वती शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मर्रो हंडिया, विजय लक्ष्मी पंडित इंटर कॉलेज फूलपुर, केएन जायसवाल इंटर कॉलेज नैनी, चन्द्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज परमेश्वरदीन प्रतापपुर, गौस मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज करेली, जगपत सिंह गिरधारीलाल सिंगरौर इंटर कॉलेज मकनपुर, आरबीएम इंटर कॉलेज करेली, पं. जंगीराम दुबे स्मारक इंटर कॉलेज नीबीं लोहगरा, सीएवी इंटर कॉलेज, राधारमण इंटर कॉलेज, कन्हई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज कसौटा को भी निरस्त किया गया है। इनमें से कुछ केंद्र कुंभ मेले में अधिग्रहीत किए गए थे। इस कारण से निरस्त किए गए हैं। कुछ स्कूलों में संसाधन नहीं है तो कुछ के प्रबंधन ने लिखकर परीक्षा करवाने से इन्कार कर दिया है। ये बनाए गए नए केंद्र :
सीएवी इंटर कॉलेज की जगह जीजीआइसी सिविल लाइंस, राधारमण इंटर कॉलेज की जगह जीजीआइसी कटरा, कन्हई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज की जगह गौरी पाठशाला इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज कसौटा की जगह जीजीआइसी नारीबारी, माधव इंटर कॉलेज बमौला की जगह जीजीआइसी हंडिया, सरस्वती शिक्षा सदन इंटर कॉलेज हंडिया की जगह जीजीआइसी धनुपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विजय लक्ष्मी पंडित फूलपुर केंद्र को निरस्त करते हुए यहां के परीक्षार्थियों को आसपास के कई परीक्षा केंद्रों में भेज दिया गया है। इसके अलावा केएन इंटर कॉलेज सड़वा नैनी की जगह जीजीआइसी मुंगारी, जगपत सिंह गिरधारी लाल इंटर कॉलेज के स्थान पर विद्यावती दरबारी इंटर कॉलेज, पंडित जंगीलाल दुबे इस्मारक इंटर कॉलेज नीबी की जगह जीजीआइसी शंकरगढ़ को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

No comments