Breaking News

Uttar Pradesh : अब इंसास रायफल से लैस होंगे होमगार्ड के जवान

प्रयागराज : डंडा नहीं, अब इंसास रायफल से लैस होंगे होमगार्ड के जवान। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेंड होमगार्ड को 242 रायफल दी जा रही है। जल्द ही और रायफल मंगाई जाएगी। यह बातें गुरुवार शाम होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर ने कही।

इससे पहले उन्होंने कुंभ मेले के होमगार्ड कार्यालय में पूजन किया और फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद बैरक, दफ्तर व अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। मीडिया से मुखातिब राज्य मंत्री अनिल राजभर ने यह भी कहा कि होमगार्ड के जवानों को हर स्तर पर आधुनिक बनाया जा रहा है। जवानों की तत्परता और सेवाभाव को देखते हुए ही इनकी मांग बढ़ी है। राज्य मंत्री ने कहा कि रेलवे, मेट्रो समेत अन्य सरकारी संस्थाएं होमगार्ड्स की मांग कर रही है, लेकिन उन्हें हम दे नही पा रहे हैं।

कुंभ मेले में होमगार्ड सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। करीब 12 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इन्हें दरी की जगह चारपाई मिलेगी। पुलिस और दूसरे विभागों की तहर होमगार्डो को भी सुविधा सरकार की तरफ से दी जा रही है। होमगार्ड मंत्री ने बताया कि करीब सात लाख स्क्वॉयर फीट जमीन स्थाई तौर आवंटित की गई है। झंडा, बैच, वर्दी का निर्धारण और मानदेय भी सरकार ने डेढ़ साल के भीतर बढ़ाया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक होमगार्ड्स जीएल मीना, कमांडेंट बृजेश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कुंभ के दौरान ट्रेनों में पार्सल लाने पर रोक :

No comments