अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे : मिशेल पर कसा शिकंजा, 5 दिन की CBI हिरासत में
नयी दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया।
Image Source: Google
अदालत ने मिशेल को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में सौंप दिया। 3600 करोड़ के इस घोटाले में सीबीआई ने अदालत से मिशेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग की थी।
।मिशेल के वकील ने अदालत से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की, लेकिन सीबीआई ने साक्ष्य के साथ मिशेल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति देने की मांग की। सीबीआई ने कहा कि वह घोटाले की रकम का भी पता लगाना चाहती है। मिशेल की ओर से एक जमानत अर्जी भी दायर की गई।



No comments