Top 5 News देश दुनिया को प्रभावित करने वाली आज की सबसे बड़ी ख़बरें
कोयला घोटाला मामला: पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता को तीन साल की सजा
दिल्ली की एक अदालत ने एक कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता को तीन साल की सजा सुनाई है। यह घोटाला केन्द्र में पूर्ववर्ती सप्रंग सरकार के शासन काल के दौरान हुआ था। अदालत ने दो अन्य नौकरशाह ए क्रोफा और के सी समारिया को भी तीन-तीन साल की सजा सुनाई।
मोदी का राहुल पर हमला, कहा- इनकी चार पीढ़ी ने भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार बना दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल हेराल्ड मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा और कहा कि एक 'चायवाले' की हिम्मत से इस मामले में सरकार की उच्चतम न्यायालय में जीत हुई है। मोदी ने इसे ईमानदारी की जीत बताया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का आरोप लगाया।
जाति-धर्म की राजनीति को कांग्रेस ने बढ़ाया आगे, शाह ने कहा- बनेगी BJP की सरकार
राजस्थान में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का विश्वास जाहिर करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस पर चुनाव प्रचार के दौरान जाति और धर्म की राजनीति को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। राज्य में विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शाह ने कहा, ‘हम एक रचनात्मक, एक सकारात्मक एजेंडे को पूरे चुनाव में लेकर गए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि हम राजस्थान में निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।’
पैसे चुकाने को तैयार विजय माल्या, कहा- कर दूंगा 100 फीसदी भुगतान
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने बुधवार को कहा कि उनके ब्रिटेन से भारत में प्रत्यर्पण के मामले में कानून अपना काम करेगा लेकिन मैं "जनता के पैसों" का 100 प्रतिशत भुगतान करने के लिये तैयार हूं। माल्या प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा कि नेताओं और मीडिया ने उन्हें गलत तरीके से "डिफॉल्टर" के रूप में पेश किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मैंने देखा है कि मेरे प्रत्यर्पण के फैसले को लेकर मीडिया में कई चर्चाएं चल रही हैं। यह अलग मामला है और इसमें कानून अपना काम करेगा।
ISRO ने लॉन्च किया सबसे भारी सैटेलाइट जीसैट-11, बढ़ेगी इंटरनेट की रफ्तार
भारत के सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 का बुधवार तड़के फ्रेंच गुयाना से एरिएयनस्पेस रॉकेट की मदद से सफल प्रक्षेपण किया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि जीसैट-11 का सफल प्रक्षेपण देश में ब्रॉडबैंड सेवा को और बेहतर बनाने में मदद करेगा। दक्षिण अमेरिका के पूर्वोत्तर तटीय इलाके में स्थित फ्रांस के अधिकार वाले भूभाग फ्रेंच गुयाना के कौरू में स्थित एरियन प्रक्षेपण केन्द्र से भारतीय समयानुसार तड़के दो बजकर सात मिनट पर रॉकेट ने उड़ान भरी। एरियन-5 रॉकेट ने बेहद सुगमता से करीब 33 मिनट में जीसैट-11 को उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया।

No comments