Breaking News

सूबे के राज्यपाल उत्तर प्रदेश ने किया संगम नोज पर आरती एवं हनुमान मन्दिर, अक्षयवट का दर्शन

 कुम्भ में आने वाले लोगों को शहर बदले स्वरूप के साथ, सुलभ होगा अक्षयवट दर्शन -मा. राज्यपाल, उत्तर प्रदेश

 प्रयागराज। कुम्भ के आयोजन के लिए शहर का नाम बदलने के साथ-साथ, शहर मंे विकास के कई कार्य किये गये है। इसके साथ ही इस बार कु्म्भ मेें आने वाले लोगंो को प्रयागराज नये बदले हुए स्वरूप मंे दिखेगा तथा इस बार अक्षयवट के दर्शन भी आमजन को सुलभ होंगे। उक्त बातें मा. राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्री राम नाईक ने आज प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने प्रयागराज भ्रमण के दौरान संगम क्षेत्र स्थित लेट हुए हनुमान जी मन्दिर, संगम नोज पर आरती एवं पूजन तथा अक्षयवट का दर्शन भी किया।
मा. राज्यपाल ने कहा कि इस बार का कुम्भ का आयोजन निराला होगा। उत्तर प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार कुम्भ के आयोजन  को भव्य एवं दिव्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा िक पिछले कुम्भों से इस बार का कुम्भ अाकर्षक होगा जिसे देेखने के लिए स्वयं भगवान भी आकाश से आयेंगे। उन्होंने कुम्भ आयोजन के लिए प्रयागराज में की गयी तैयारियों की प्रशंसा करते हुए इस कार्य मेे लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह की सामारोह में पूरे घर को सजाया जाता है, उसी तरह कु्््म्भ आयोजन के लिए पूरे शहर को सजाया जा रहा है, जो यहां के आने वाले लोगो के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
मा. राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्री राम नाईक ने आज प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम में संगम क्षेत्र स्थित लेटे हुए हनुमान जी मन्दिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने हनुमान जी की आरती तथा पूजन किया। मा. राज्यपाल मन्दिर से निकलकर संगम नोज पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी एवं सुपुत्री के साथ गंगा जी का पूजन एवं आरती भी किये। आरती करने के बाद मा. राज्यपाल मेला कार्यालय स्थित कन्ट्रोल कमाण्ड सेंटर को देखने पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूरे मेलाा क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर को देखा तथा इन कार्यों की तारीफ की। इसके बाद मा. राज्यपाल अक्षयवट पहुंचे, जहां पर उन्होंने अक्षयवट का दर्शन किया। उन्होंने सेना के अधिकारियों से अक्षयवट के इतिहास के बारे में जानकारी भी ली।

No comments