जिलाधिकारी ने माघ मेले एवं शहर की साफ-सफाई के कार्यों की पड़ताल
प्रयागराज 01 जनवरी 2019। जिलाधिकारी प्रयागराज सुहास एल0वाई0 ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ संगम सभागार में बैठक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर ए0के0 कनौजिया, नगर आयुक्त डाॅ0 उज्जवल कुमार, अपर नगर आयुक्त श्रीमती ऋतु सुहास एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने कुम्भ के दौरान नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मेले के दौरान नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए नगर में अतिरिक्त डस्टबिन लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए व्यापक प्रबन्ध करने के निर्देश दिये। जिससे की आवारा पशु सड़कों पर न घूमे। इसी तरह जिलाधिकारी ने सूअर पालकों के द्वारा उत्पन्न हो रही अव्यवस्था को दूर करने के लिए सूअर पालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों से शहर में बेकार पड़े निष्प्रयोज्य वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने जल्द से जल्द इन निष्प्रयोज्य हो चुके वाहनों को सड़क से हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि सड़कों, चैराहों अतिक्रमण को रोका जाये तथा सड़क पर ठेले एवं अन्य दुकाने न लगे इस बात का भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

No comments