Breaking News

कर्मयोगी ही रचता है इतिहास.. क्रान्ति रक्षक पार्टी, तेज़ हुआ सदस्यता अभियान

प्रयागराज।  क्रान्ति रक्षक पार्टी (बी.के.आर.पी.) की साप्ताहिक जन-जागरूकता एवं सदस्यता अभियन की बैठक केश कुमार उर्फ मुन्ना पासी के निवास ग्राम मलाक चौधरी, विधानसभा फाफामऊ प्रयागराज में पूर्व प्रधान कमलेश सरोज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एडवो० सुनील राजपासी जी रहे। बैठक के विशिष्ट अतिथि पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एडवो० प्रमोद कुमार भारतीया जी रहे।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एडवो० सुनील राजपासी जी ने उपस्थित लोगो को पार्टी के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हम सब को एक छत के नीचे आकर देशहित में कार्य करना चाहिए और पार्टी की सदस्यता लेने का आह्वान किया, पार्टी के प्रवक्ता एवं विधि सलाहकार एडवो० प्रमोद कुमार भारतीया ने उपस्थित लोगो को बताया कि वर्तमान में पार्टी (इलाहाबाद) प्रयागराज के 12 विधानसाभ में 8 विधानसभा का गठन कर लिया है आगामी माह में बाकी बचे विधानसभा का गठन आप सब के सहयोग से कर लिया जायेगा। अन्त में यह बताया कि कर्महीन व्यक्ति र्सिफ लोंगो की आलोचना में ही समय निकाल देता है परन्तु कर्मयोगी व्यक्ति इतिहास धीरे-धीरे रचता है,जैसे बी.के.आर.पी.के कार्मठ सदस्यगण निरन्तर अपने कार्यो के माध्यम से पार्टी के प्रगति के लिये प्रतिदिन कार्य कर रहे है।

         शहर उत्तरी विधानसभा के अध्यक्ष विनोद सरोज जी ने उपस्थित लोगो को अपने अन्दर छीपी शक्ति को पहचानने को कहा और पार्टी में जोङकर देश और समाज कि सेवा करने का सुनेहरा मौका प्राप्त का आह्यवान किया।

     बैठक का समापन गाँव पूर्व प्रधान कमलेश सरोज जी ने आये हुए लोगो का आभार प्रकट किया।

 बैठक में प्रमुख रूप से अश्वनी भारतीय,मातादीन पासी,रामलाल सरोज,अखिलेश पासी,रतन पासी,नीरज पासी,अभिषेक गौतम,राकेश पासी,प्रिंस,सरिता पासी,ललिता पासी,मीनू सरोज,राम आधार कोटेदार,इन्द्रजीत पटेल,विनिता कुशवाहा,मिठाई लाल सरोज,महेश मिश्रा,जय करन यादव आदि सैकङो लोग उपस्थित रहे और सदस्यता ग्रहण किये।

No comments