Kumbh Mela : यूपी सरकार ने की कुंभ की ग्लोबल ब्रांडिंग, 71 देश के राजनायिक पहुंचे प्रयागराज
प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कुंभ मेला की ग्लोबल ब्रांडिंग शुरू कर दी है। आज विशेष विमान से 71 देशों के राजनायिक प्रयागराज पहुंचे हैं। विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह नई दिल्ली से इन सभी को लेकर प्रयागराज पहुंचे है। 71 देशों के राजनायिक यहां पर गंगा नदी में पूजन के बाद कुंभ की तैयारियों को देखेंगे। एक महीने बाद 15 जनवरी से प्रयागराज में कुंभ मेला शुरू होगा।
प्रयागराज में आज 71 देशों के राजनयिक पहुंचे। बमरौली एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इनका स्वागत किया। प्रयागराज में इस मौके पर जिला तथा पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे। आज के तय कार्यक्रम के अनुसार यह सभी राजनायिक यहां संगम में गंगा पूजन के साथ कुंभ की तैयारियों से अवगत होंगे। इन सभी को कस्तूरबा जलयान से संगम से अरैल घाट का भी दर्शन कराया जाएगा।
इन देशों के राजनयिक
अंगोला, अर्जेंटीना, आस्ट्रिया, अजरबैजान, बोलिविया, बुर्किना फासो, बुरुंडी, कनाडा, कंबोडिया, कोस्टारिका, क्रोएशिया, क्यूबा, जिबौती, डोमिनीसन रिपब्लिक, ईजिप्ट, ईआइ सल्वाडोर, ईक्यैट्यूरियल जीनिया, ईरीट्रिया, ईथोपिया, गेबान, गैंबिया, जार्जिया, ग्रीक, ज्यूनिया, कोरिया, किर्गिस्तान, इंडोनेशिया, इराक, लिसोथो, लीबिया, लीथ्यूनिया, लग्जमबर्ग, मेडागस्कर, मालावी, मलेशिया, माली, माल्टा, मारीशस, मैक्सिको, मोरक्को, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, नार्वे, पेलेस्टाइन, पैराग्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, सेनेगल, सर्बिया, स्लोवेक रिपब्लिक, साउथ अफ्रीका, सूडान, सोमालिया, सूरीनाम, तंजानिया, त्रिनिदाद, ट्यूनिसिया, यूक्रेन, वेनेजुएला, उज्बेकिस्तान, वियतनाम, जांबिया, जिंबांबवे। भारत के राजनयिक इसके अतिरिक्त हैं।



No comments