Breaking News

Volleyball News: राष्ट्रीय बॉलीबाल टीम में रितिका यादव और दीपिका केशरवानी का चयन

 प्रयागराज: वॉलीबाल चैम्पियनशिप में इस वर्ष प्रयागराज जनपद की दो बालिकायें खेलने जा रही है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन इलाहाबाद के सचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य की जूनियर(अंडर-18) वॉलीबाल टीम में प्रयागराज जिले की रितिका यादव और दीपिका केशरवानी का चयन किया गया है।


*श्री शुक्ल ने बताया कि वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चंडीगढ़ में आगामी 19 से 25 दिसंबर तक "45वी जूनियर (बालक/बालिका) राष्ट्रीय वॉलीबाल चैम्पियनशिप" का आयोजन किया जा रहा है,उक्त राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्य की टीमें प्रतिभाग करेगी,जिसमे इलाहाबाद जिले की होनहार खिलाड़ी रितिका यादव और दीपिका केशरवानी उत्तर प्रदेश राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।*

*उत्तर प्रदेश की जूनियर वॉलीबाल टीम में चयन होने पर जॉर्डन यच.नाथ,के.के.मिश्रा,प्रभात कुमार राय,विजया सिंह,हरि शंकर सिंह,प्रमोद राय,आनंद शर्मा,रविकांत यादव,बैजनाथ त्रिपाठी,जावेद,विकाश बाल्मीकि,धनञ्जय राय,राजेश वर्मा,निहारिका यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।*

No comments