कुम्भ मेला 2019: किन्नर अखाड़े ने अपने पेशवाई निकालकर अखाड़ा परिषद के शक्ति सामर्थ्य को दी चुनौती ही दे दी
परवेज़ आलम, प्रातःकाल
प्रयागराज। जहां कुंभ मेला 2019 अखाड़ा परिषद के प्रभुत्व में संपन्न हो रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखाड़ा परिषद के दिशा निर्देशन पर मेला 2019 को कार्यान्वित कर रहे हैं
वहीं पर किन्नर अखाड़े में अपने पेशवाई निकालकर अखाड़ा परिषद के शक्ति सामर्थ्य को एक प्रकार से चुनौती ही दे दी जहां अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री नरेंद्र गिरी महाराज को किन्नर अखाड़ा ने आज अपनी पेशवाई में आमंत्रित किया था और किन्नर अखाड़े की इस आमंत्रण को उन्होंने सीधे तौर पर नकारते हुए यह कह दिया कि जो परिषद का सदस्य नहीं उसके साथ परिषद का कोई भी संबंध नहीं होगा और आनंद अखाड़े की पेशवाई भी आज ही निकाली गई वहां पर किन्नर अखाड़ा की भव्य पेशवाई यह बात साबित करती है की धर्म और आस्था किसी का गुलाम नहीं बल्कि सब धर्म और आस्था के अधीन हैं और सब को एक समान अधिकार है कि वह अपनी अपनी बात सबके सामने रखें।



No comments