कुंभ 2019 : कमाण्डों के साए में मकर संक्रांति पर संपन्न हुआ पहला शाही स्नान, तस्वीरों में देखें कुंभनगरी में सुरक्षा के इंतजाम
प्रातःकाल संवाददाता : कुंभ मेले में पहले शाही स्नान पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मेला क्षेत्र में तीसरी आंख से निगरानी की गई। देश के पहले अत्याधुनिक इंट्रीगेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर इसकी धुरी बना। शहर और मेला क्षेत्र में 1057 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए हाईस्पीड कंप्यूटरों पर 24 घंटे तीन शिफ्ट में 300 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

ट्रीगेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) के तीन केंद्र बनाए गए हैं। 20 बड़ी स्क्रीन से जुड़े कैमरे स्क्रीनिंग का काम कर रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के साथ संदिग्धों की पहचान के लिए यहां अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।

कमांड सेंटर के कमांड के लिए यूपी पुलिस के तकनीकी रूप से दक्ष अफसरों की टीम भी लगाई गई है। कुंभ मेला के बाद कमांड सेंटर स्मार्ट सिटी कंपनी और पुलिस की संयुक्त निगरानी में काम करेगा। वहीं चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए यूपीएटीएस की टीम तैनात रही। इस टीम में महिला कर्मी भी शामिल हैं।

कमांड सेंटर में बने वार रूम में अफसर रात से ही डटे रहे। यहां पुलिस के साथ एटीएस, अर्धसैनिक बलों, सुरक्षा एजेंसियों व अन्य विभागों से जुड़े अफसर मौजूद रहे। सर्विलांस टीम की ओर से दी गई हर सूचना पर अफसरों के कान खड़े होते रहे। ऐसी छोटी बड़ी हर सूचना पर संबंधित अफसर अपने-अपने विभागों के कर्मचारियों को दिशाा-निर्देश देते रहे।

ऐसे काम करता रहा कमांड सेंटर
अफसरों ने बताया कि कमांड सेंटर को तीन महत्वपूर्ण हिस्सों में बांटा गया है। इनमें सर्विलांस रूम, आरटी रूम और 1920 कॉल सेंंटर शामिल हैं। तीनों ही हिस्सों का अलग-अलग काम है और इनके समन्वय के जरिए ही मेला व शहर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाती रही।
अफसरों ने बताया कि कमांड सेंटर को तीन महत्वपूर्ण हिस्सों में बांटा गया है। इनमें सर्विलांस रूम, आरटी रूम और 1920 कॉल सेंंटर शामिल हैं। तीनों ही हिस्सों का अलग-अलग काम है और इनके समन्वय के जरिए ही मेला व शहर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाती रही।

No comments