कुंभनगर को 24 घंटे बिजली, कल्पवासियों को मुफ्त कनेक्शन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को कुंभनगर में विद्युतीकरण के अलावा कल्पवासियों को मुफ्त कनेक्शन देने समेत अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मेला क्षेत्र में तैयारियों का उन्होंने जायजा लिया। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इससे पहले कुंभ मेला के शिविरों में दिन में बिजली नहीं दी जाती थी।
मेला क्षेत्र में बिजली इंतजामों का जायजा लेने के बाद ऊर्जा मंत्री ने कार्यों की सिलसिलेवार समीक्षा की। सर्किट हाउस में उन्होंने बताया कि कुंभ मेला में विद्युत व्यवस्था के लिए 304 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। कुंभ मेला परिसर में कुल 12 सौ किलोमीटर एलटी और एचटी लाइन बिछाई गई है। 64 विद्युत उपकेंद्रों और 164 ट्रांसफारमर के जरिए पूरे मेला परिसर को 10 जनवरी से 31 मार्च तक 75 दिन 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
ऊर्जामंत्री ने बताया कि कुंभ के दौरान कल्पवास के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 2.80 लाख मुफ्त विद्युत कनेक्शन भी वितरित किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में 45000 से अधिक एलईडी लाइट लगाई गई हैं। सभी विद्युत उपकेंद्रों पर आपातकालीन व्यवस्था के तहत जेनरेटर भी लगाए गए हैं जो किसी फाल्ट के चलते बिजली गुल होने पर तीन सेकेंड में ऑटो स्टार्ट हो जाएंगे।
इससे पहले ऊर्जा मंत्री ने कुंभ मेला परिसर में बने सर्किल आफिस के साथ ही, काली रोड पर बने अस्थाई विद्युत उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए तत्काल कदम उठाने और उपकेंद्रों पर ही मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिए जाने के भी निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने संगम तट पर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही त्रिवेणी दर्शन भी किया। कहा कि यह कुम्भ अबतक का सबसे दिव्य, भव्य एवं सुरक्षित होगा।

No comments