आल इण्डिया यूनिवर्सिटीज स्पोर्ट्स मीट में शुआट्स को बैडमिंटन टीम का खिताब
प्रयागराज। सैम हिग्गिनबाॅटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स), प्रयागराज की पुरूष बैडमिंटन टीम ने आल इण्डिया यूनिवर्सिटीज स्पोटर््स मीट में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ाया।
यह जानकारी देते हुए चेयरमैन एथलेटिक टीम डा. सी.जे. वेसली ने बताया कि लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा दो से पांच जनवरी 2019 में आयोजित आईसीएआर आल इण्डिया यूनिवर्सिटीज स्पोटर््स मीट में शुआट्स के पुरूष बैडमिंटन टीम द्वारा लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया जिसके कारण टीम ने तीसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व पुरूष बैडमिंटन टीम ने गुवाहाटी तथा बैंगलोर में भी आयोजित इस टूर्नामेन्ट में स्वर्ण पदक शुआट्स के नाम कराया था। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने खुशी जाहिर करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा बैडमिंटन कोच व मैनेजर के विशेष योगदान की सराहना की।

No comments