Breaking News

लोजपा प्रदेश अध्यक्ष का कौशांबी दौरा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

प्रातःकाल संवाददाता, कौशांबी । लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणि शंकर पांडे ने कौशांबी जिले का दौरा किया जहां कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया । प्रदेश अध्यक्ष ने मंझनपुर मे पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, लोजपा गरीबो ,मजदूरो, अल्पसंख्यको व दलितों की पार्टी है , उनकेे हित के लिए पार्टी कार्य कर रहीे हैं l पार्टी के मुखिया रामविलास पासवान की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है वो जो कहते हैं वह करते हैं l  उन्होंने कहा कि सरकार तमाम - जनता के हितों के लिए योजनाएं चला रही है ,जानकारी ना होने की वजह से लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है l इस दौरान कोटेदार संघ के अध्यक्ष लाखन सिंह राजपासी ने कोटेदारों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष को दिया है ताकि उनकी समस्याओं को पासवान जी तक पहुंचाया जा सके और समाधान हो सके l  पार्टी के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने कहा लोक जनशक्ति पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ उभर रही है l कार्यकर्ताओं को चाहिए कि सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएं और उन्हें लाभ दिलाएं l

No comments