Breaking News

राजद के तेजस्वी यादव ने मायावती के पैर छूकर लिया आर्शीवाद

राजद के तेजस्वी यादव ने मायावती के पैर छूकर लिया आर्शीवाद
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का सपना था कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिये सब एकजुट हों और उत्तर प्रदेश में गठबंधन से उनका सपना साकार हो गया । अब यह गठबंधन उप्र और बिहार में भगवा पार्टी का पूरी तरह से सफाया करने में मदद करेगा।
 प्रातःकाल संवाददाता,
लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को देर रात बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। राजद सूत्रों ने बताया कि यादव कल रात लखनऊ पहुंचे और बसपा सुप्रीमो से मिले । दोनों नेताओं की मुलाकात करीब एक घंटे की थी। सूत्रों ने बताया कि राजद नेता ने उम्मीद जाहिर की कि उत्तर प्रदेश में हुए गठबंधन का विस्तार बिहार तक होगा और भाजपा को हराने के लिये सभी पार्टियां एकजुट होकर काम करेंगी। 
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
Extended warm Birthday greetings in advance to the person who deserves honor because of everything she has achieved in life.

Elders teaches us a ton when we grow up under their guidance. I wish many more years ahead, happiness & success to Honourable Mayawati Ji. Happy Birthday!
1,048 people are talking about this
 
बाद में संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने कहा 'मैं छोटा हूं, मैं यहां उन्हें (मायावती को) उनके जन्म दिवस पर अग्रिम बधाई देने और उनका आर्शीवाद लेने आया हूं। वह एक गंभीर और वरिष्ठ नेता हैं और हमें भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन की जरूरत होगी।’’ बाद में तेजस्वी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर मायावती के साथ ली गईं कुछ तस्वीरें साझा कीं जिसमें वह बसपा प्रमुख के पैर छूते दिख रहे है। 
 
No comments